राजेश सिंह बने राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष
गोरखपुर, जुलाई 19 -- गोरखपुर। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन एवं निर्वाचन रविवार को लखनऊ स्थित दारुल सफा के कॉमन हॉल (बी-ब्लॉक) में सतीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया ललित राव एवं कमल किशोर शुक्ल के निर्देशन में हुआ। इसमें गोरखपुर के राजेश कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सुरेन्द्र सिंह गौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश चंद्र उपाध्याय महामंत्री, जय शंकर दूबे संयुक्त मंत्री तथा आशीष श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व अध्यक्ष बीएन पांडेय ने पद की शपथ दिलाई। राजेश सिंह वर्तमान में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। बधाई देने वालों में परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव, गोविंद श्रीवास्तव, महामंत्री मदन मुरारी शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.