कन्नौज, जनवरी 24 -- तिर्वा, संवाददाता। तहसील में संचालित बार एसोसिएशन की बैठक में राजेश श्रीवास्तव को संरक्षक पद पर चुन लिया गया। वहीं ऐल्डर्स कमेटी में देवेन्द्र भदौरिया सहित चार वरिष्ठ अधिवक्ताओं को चुना गया है। जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। तहसील में अधिवक्ता संग के तीन संघ काम कर रहे हैं। जिसमें सबसे पुराने बार एसोसिएशन के एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष का निधन होने के बाद नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया है। जिला अधिवक्ता समन्दय समिति के सदस्य सुधीर कुमार सिंह बताया कि शनिवार को बार एसोसिएशन की एक बैठक बुलाई गई थी। जिसमें एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष परमानन्द तिवारी के निधन के बाद नए अध्यक्ष का चुनाव होना था। जिसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव को एल्डर्स कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। जिसमें देवेन्द्र भदौरिया एवं सुनील श...