वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। काशी के गंगासेवी राजेश शुक्ला को नमामि गंगे की ओर से जल प्रहरी सम्मान दिया गया है। राजेश शुक्ल गत माह हुए दिल्ली में हुए सम्मान समारोह में अपरिहार्य कारणों से हिस्सा नहीं ले सके थे। उन्हें यह सम्मान बुधवार को दिल्ली से आए जल प्रहरी संयोजक अनिल कुमार सिंह ने प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष-पं.किशोरीरमण दुबे की मौजूदगी में भेंट किया। इस अवसर पर समिति के सचिव दिनेश शंकर दुबे, विश्वजीत राजपूत, अभिनव सिंह, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गहरे जल में न जाने को किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...