गाजीपुर, दिसम्बर 21 -- सिधागरघाट। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जन शक्ति ने राजेश यादव नाहर को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। इस अवसर पर कासिमाबाद में उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने राजेश यादव नाहर को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसान हितों और संगठन के विकास में नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारकेश्वर यादव, अरविंद यादव, सीताराम यादव सहित जिलाध्यक्ष कमलेश यादव और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.