राजेश मणि बने मंडल संयोजक
गोरखपुर, अगस्त 18 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी द्वारा गोरखपुर मंडल इकाई का कार्यकाल पूरा होने पर मंगलवार को उसे भंग कर संयोजक समिति का गठन किया गया। समिति में महराजगंज के राजेश मणि त्रिपाठी को मंडल संयोजक एवं गोरखपुर के प्रदीप कुमार को मंडल सह संयोजक बनाया गया। वर्तमान में राजेश मणि त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष एवं प्रदीप कुमार मंडल महामंत्री के सभी कार्यों का निर्वहन करेंगे। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ गोरखपुर के जिला अध्यक्ष संजीव राय, महामंत्री बाल्मीकि सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद राय, पूर्व प्रांतीय संयुक्त मंत्री अरविंद मित्तल, संयुक्त मंत्री महेंद्र पांडे, संतोष पांडे, सत्य प्रकाश मिश्रा, डॉ. अमिताभ मिश्रा, दुर्गालाल निषाद एवं हितेंद्र मौर्य ने मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया व बधाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.