सुल्तानपुर, मार्च 7 -- बल्दीराय संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में डॉ.राजेश प्रजापति ने एक बार फिर चिकित्सा प्रभारी के रूप में पदभार संभाल लिया है। डॉ.राजेश प्रजापति इससे पहले भी सीएचसी बल्दीराय में चिकित्सा प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।बताया जा रहा है कि पिछले करीब दो वर्षों से वह मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बाल रोग विशेषज्ञ का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। कोर्स पूरा होने के बाद उनकी दोबारा तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में कर दी गई है।डॉ.राजेश प्रजापति के दोबारा पदभार ग्रहण करने से क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने उनके कार्यभार संभालने पर खुशी व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.