राजेश पिल्लै बने रांची सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष
रांची, मई 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। कैराली स्कूल के प्राचार्य राजेश पिल्लै को रांची सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स (आरएसएससी) का नया अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव सोमवार को ऑनलाइन मतदान से हुआ। इसमें रांची के सीबीएसई विद्यालयों के प्राचार्यों ने वोट किया। लोयोला कॉन्वेंट स्कूल की प्राचार्या पारोमिता साहा को सचिव व गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल की प्राचार्या शालिनी विजय को कोषाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद राजेश पिल्लै ने सभी प्राचार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के समग्र विकास के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने जानकारी दी कि नव निर्वाचित टीम शीघ्र ही सभी सदस्य विद्यालयों के साथ बैठक आयोजित करेगी, जिसमें वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए प्रस्तावित गतिविधियों एवं का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.