राजेश पसारी बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री
आदित्यपुर, अगस्त 19 -- चांडिल। राजेश पसारी को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल के सहमति से प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका एवं प्रदेश महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ने इस आशय का मनोनयन पत्र राजेश पसारी को भेजा है। संगठन ने उम्मीद जताया है कि उनके नेतृत्व में झारखंड में सम्मेलन की जिला, नगर एवं ग्राम स्तर तक संगठन का विस्तार होगा तथा समाज को संगठित करने के साथ सदस्यता बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इधर, राजेश पसारी ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस विश्वास पर खरा उतरने का भरसक कोशिश करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.