सासाराम, फरवरी 23 -- संझौली, एक संवाददाता। जदयू के संगठनात्मक चुनाव के तहत सोमवार को प्रखंड के जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राजेश पटेल को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। उनके खिलाफ किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जिसके बाद सर्वसम्मति से विजयी घोषित किया। राजेश पटेल के लगातार दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से उनका स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...