सहारनपुर, मार्च 16 -- भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व द्वारा राजेश गांधी शर्मा को दोबारा नगर मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर सर्राफा बाजार के लोगों ने नेतृत्व का आभार जताते हुए उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश गांधी ने उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया है। कहा कि संगठन की मजबूती और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। मुकेश राणा, विनोद शर्मा, अर्जुन, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष उमा शर्मा, महेश गर्ग, संजीव आदि ने भी हर्ष जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.