नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। पर बॉलीवुड में कदम रखने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। राजेश खन्ना ने एक्टिंग की शुरुआत नाटकों से की थी, लेकिन उन्हें फिल्में नहीं मिल रही थीं। राजेश खन्ना ने फिल्मों में कदम एक टैलेंट हंट (United Producers-Filmfare Talent Hunt) जीतने के बाद रखा था। उस टैलेंट हंट में उस वक्त के नामी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर जज थे। टैलेंट हंट जीतने के बाद ही उनके हाथ उनकी पहली फिल्म 'राज' लगी थी। 'राज' पहली फिल्म थी जो राजेश खन्ना ने साइन की थी। इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई थी। इसके बाद राजेश खन्ना को एक और फिल्म के लिए साइन किया गया। वो फिल्म थी 'आखिरी खत'। आखिरी खत राजेश खन्ना ने राज के बाद साइन की थी। लेकिन राज से पहले आखिरी खत रिलीज हुई और राजेश खन्ना की रिलीज होने वाली प...