नई दिल्ली, मई 1 -- सुरिंदर कपूर बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर थे। राजेश खन्ना की एक फ्लॉप फिल्म ने उनकी जिंदगी बदल दी। लोगों ने उनसे दूरी बना ली और कोई फिल्म में लीड हीरो बनने को तैयार नहीं था। पिता को सपोर्ट करने के लिए उनके बेटे ने हीरो बनने की ठानी। इसके साथ ही इंडस्ट्री में अनिल कपूर की लीड एक्टर के तौर पर एंट्री हुई। अपने पिता की बर्बादी की कहानी अनिल कपूर ने रीसेंटली एक पॉडकास्ट में सुनाई।हर कोई करता था पिता की तारीफ अनिल कपूर लिली सिंह से बात करते वक्त अपने पिता को याद किया। वह बताते हैं, 'मेरे डैड महान इंसान थे, बहुत ज्यादा विनम्र, ईमानदार और सच की राह पर चलने वाले थे। वह 50के दशक के आखिर या 60 की शुरुआत में मुंबई आए। यहां वह के आसिफ के असिस्टेंट बन गए इसके बाद उनके मैनेजर बने।' अनिल कपूर ने बताया कि वह फिल्म बिरादरी में जिससे भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.