बदायूं, सितम्बर 3 -- दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में राजेश कोरी की मौत के मामले में कांग्रेस ने न्याय की लड़ाई तेज करने का ऐलान किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव बुधवार को अटसेना गांव पहुंचे और राजेश कोरी की शोकसभा में शामिल होकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत करने की बात कही। अजीत यादव ने शोकसभा में कहा कि राजेश कोरी को न्याय दिलाने के लिए संविधान और लोकतंत्र के दायरे में संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट में दाखिल की जाने वाली याचिका में हाईकोर्ट के न्यायाधीश के नेतृत्व में न्यायिक जांच, पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने, राजेश की पत्नी रूपवती को सरकारी नौकरी, परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, बच्चों की मुफ...