रामगढ़, फरवरी 21 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। राजेश कुमार महतो ने वार्ड नंबर 26 के विभिन्न मोहल्लों में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शुक्रवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान प्रत्याशी राजेश कुमार महतो ने कहा कि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 26 में मौजूद सभी मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड को एक बेहतर, मॉडल, आदर्श और शिक्षित वार्ड के रूप में विकसित करना है, जहां नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का उत्साह देखने लायक था और स्थानीय नागरिकों ने भी प्रत्याशी की बातों को ध्यानपूर्वक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.