मुजफ्फरपुर, मई 4 -- सरैया। जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में दुकान में जलकर राजेश कुमार राय की मौत मामले की एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की सात सदस्यीय टीम ने जांच की। वरिष्ठ राज्य कमेटी सदस्य योगेंद्र राम ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक और उसके परिजनों में विवाद होता रहता था, जिसकी सूचना जैतपुर थाना को दी गई थी। जांच टीम में जिला कमेटी सदस्य नरेश राम, माधव भक्त, कौशल भक्त, नन्हक साह, रंजीत कुमार राय, रामबाबू राय शामिल थे। यह भी पढ़ें- राजेश की मौत मामले की हो उच्चस्तरीय जांच यह भी पढ़ें- दुकान में सोए युवक को जिंदा जलाकर मार डाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.