पटना, मार्च 1 -- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल) की पटना शाखा की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी रविवार को प्रबंध समिति की बैठक में चुनी गई। सीए राजेश कुमार मिश्रा को अध्यक्ष, सीए अशोक कुमार मिश्रा को उपाध्यक्ष चुना गया है। सीए नवनीत कुमार नितेश को सचिव, सीए कुमार आशुतोष चंद्रा को कोषाध्यक्ष, सीए कुमार गुलशन को छात्र सिकासा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सीए सोनू कुमार ने पद छोड़ दिया और उन्हें तत्काल पूर्व अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया। सीए सुजीत कार्यकारी सदस्य बने। समिति के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...