बागेश्वर, अप्रैल 18 -- देवेंद्र पांड, बागेश्वर, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो गए, जिसमें अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न पदों के लिए हुए मतदान में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राजेश रौतेला ने 44 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोविंद भंडारी को 27 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र कोरंगा ने 63 मतों के साथ शानदार जीत दर्ज की, जबकि चंदन सिंह रौतेला को आठ मत प्राप्त हुए। अन्य पदों पर अधिकांश उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। सचिव पद पर पंकज धपोला, सह सचिव पद पर अनिल भाकुनी, महिला उपाध्यक्ष के रूप में भगवती धपोला तथा महिला सचिव के रूप में कुमारी रंजना सिंह चुनी गईं। यह भी पढ़ें- ओमप्रकाश अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.