कानपुर, अगस्त 23 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश बैंक ऑफ बड़ौदा एंप्लाइज यूनियन का प्रांतीय अधिवेशन चुनाव अधिकारी विपिन राव की देखरेख में हुआ। राजेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष व करुणेश शुक्ला को महामंत्री घोषित किया गया। सभा का शुभारंभ अरविंद शुक्ला महामंत्री, जीएसएलआई ने किया। इस मौके पर राजेश रोड्रिक, मो. अनीस, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, अरुण तिवारी, अस्मित, अनिल कुमार श्रीवास्तव, एसके सिंह, एसबी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...