वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी। राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मंगलवार को आशा भोसले की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक और साहित्यकार डॉ राघवेंद्र नारायण सिंह ने पार्श्व गायन के क्षेत्र में उनके योगदान की चर्चा की। कहा कि आशा ने कठिन परिस्थितियों में अपनी गायन प्रतिभा को निखारते हुए 12 हजार से अधिक गीतों को स्वर देकर विशिष्ट पहचान स्थापित की। श्रद्धांजलि सभा में शिक्षकों डॉ धीरेन्द्र तिवारी, प्रीति राय, सरोजा देवी, इकबाल अहमद, सुनीता कन्नौजिया, अजय कुमार, अवनीश मौर्या आदि ने छात्राओं के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन शालू गिरि और समापन वक्तव्य उपनिदेशक अंशुमान सिंह ने दिया। यह भी पढ़ें- आशा भोसले ने लाखों दिलों को जोड़ा: मलेशियाई प्रधानमंत्री यह भी पढ़ें- सुरों की जादूगर को सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.