जौनपुर, मार्च 21 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व मंत्री एवं जफराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय के प्रयास से सिरकोनी ब्लॉक के गोमती नदी के राजेपुर त्रिमुहानी (रामेश्वर घाट) से विजयीपुर घाट के बीच पीपा पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के लिए 50 लाख 87 हजार रुपये के धन की स्वीकृति दे दिया है। 29 अक्तूबर 2025 को विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए पीपा पूल की मांग किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...