चक्रधरपुर, जून 26 -- चक्रधरपुर कुली यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक श्याम नारायण शौडिंक धर्मशाला चक्रधरपुर में उमा शंकर राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पुरानी कमिटी को भंग कर नई कमिटी का गठन किया गया। बैठक में यूनियन की मजबूती, कुलियों की समस्याओं तथा संगठन को और सशक्त बनाने पर चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से उमाशंकर गिरि एवं राजु राय को संरक्षक मनोनीत किया गया। वहीं नई कमिटी में राजेन्द्र राय को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर राम उद्देश्य राय एवं संजीवन राय को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव के रूप में मुकेश राय तथा सह सचिव के रूप में नीतीश राय का चयन किया गया। इसके अलावा अजय पासवान को कोषाध्यक्ष एवं संतोष दास को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में अर्जुन राय एवं अर्जुन पासवान को मनोनीत किया गया। नवनियु...