पूर्णिया, मई 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर बने शहर के सबसे पुराने पार्क राजेन्द्र बाल उद्यान में सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। शहर के सबसे पुराने और लोकप्रिय पार्कों में शामिल इस उद्यान को नए रूप में विकसित करने के लिए वन विभाग द्वारा कई आकर्षक सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। पार्क में नए-नए जिम उपकरण, आधुनिक झूले और बैठने के लिए आकर्षक बेंच लगाए जा रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में यहां लोगों की आवाजाही और बढ़ने की उम्मीद है। उद्यान में लगभग एक दर्जन से अधिक जिम उपकरण लगाए जा रहे हैं, जिनमें स्काई वॉकर, बेड एक्सटेंशन, चेस्ट-शोल्डर, स्टेपर, पेंडुलम डबल, एरो राइडर, लेग प्रेस डबल, ट्विस्टर डबल, रोविंग मशीन और सिटिंग ट्विस्टर जैसे आधुनिक फिटनेस उपकरण शामिल हैं। इन उपकरणों के लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.