जमशेदपुर, मार्च 1 -- कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर की ओर से शनिवार सुबह सोनारी चित्रगुप्त भवन में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी तस्वीर पर माला चढ़ाकर और दीप प्रज्वलित कर शुरू की गई। वक्ताओं ने कहा कि हमें राजेन्द्र बाबू के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उनका बताया मार्ग आज भी प्रासंगिक हैं और भविष्य में भी रहेगा। कार्यक्रम में अजय श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव, श्याम बिहारी लाल, सुजीत श्रीवास्तव, शशांक शेखर, नरेंद्र कुमार प्रसाद, सुरेश, बबलू , नारायण आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.