किशनगंज, अप्रैल 24 -- किशनगंज । संवाददाता शहर के सोनार पट्टी रोड में प्रमुख सोना व्यवसायी के राजेन्द्र ज्वेलरी शो रुम में आयकर विभाग ने शुक्रवार की शाम को जांच अभियान शुरू किया है। सुरक्षा कारणों से आयकर विभाग की टीम सदर थाना की पुलिस को साथ लेकर पहुंची थी। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम किशनगंज सहित कुछ शहरों में सोना चांदी का कारखाना, शोरूम व कार्यालय कई सहित अन्य ठिकानों में जांच अभियान चला रही है। टीम वित्तीय वर्ष से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी हुई है। सोनार पट्टी रोड में भी जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके इसलिए सदर थाना की पुलिस भी मौजूद है। आयकर विभाग को संबंधित व्यवसाय से जुड़े वित्तीय लेन-देन में अनियमितता की आशंका है। जिस कारण जांच की जा रही है। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर कोई भी अधिक...