कटिहार, मार्च 14 -- कटिहार, वरीय संवाददाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान गुरुवार को प्राणपुर प्रखंड की बरझल्ला पंचायत में कटिहार जिले में चल रही विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली गई।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। राजेंद्र स्टेडियम को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासनिक भवन के भूतल में कॉलम ढलाई, प्लिंथ में ईंट चिनाई, मिट्टी भराई, चहारदीवारी व दो मुख्य द्वार का कार्य प्रगति पर है। वहीं शौचालय कॉम्प्लेक्स के भूतल के कॉलम ढलाई का कार्य पूरा कर लिया गया है।गोगाबील झील के विकास को लेकर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.