गोड्डा, जनवरी 6 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा ऊर्जानगर स्थित राजेंद्र स्टेडियम में स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में नौ दिवसीय भव्य स्वदेशी मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला का उद्घाटन आगामी 9 जनवरी से होगी, जिसे लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फिलहाल स्टेडियम परिसर में पंडाल, स्टॉल एवं अन्य आवश्यक संरचनाओं का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।इस स्वदेशी मेले में हस्तशिल्प से बने आकर्षक सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, सजावटी आइटम, स्वदेशी परिधान, आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक उत्पाद बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। देश के विभिन्न राज्यों से आए कारीगर अपनी पारंपरिक कला और हुनर का प्रदर्शन करेंगे, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर शुद्ध स्वदेशी उत्पाद खरीदने का सुनहरा अवसर मिलेगा।स्वदेशी जागरण मंच के आयोजकों ने बताया कि इस...