राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और डॉ मिनाक्षी वर्मा बनीं उपाध्यक्ष
देहरादून, जून 19 -- देहरादून। इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट देहरादून चैप्टर की नई कार्यकारिणी (2026- 28) के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। संस्था मुख्यालय के दिशा निर्देशों के अनुसार नियुक्त निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। घोषित परिणामों के अनुसार राजेंद्र सिंह अध्यक्ष, डॉ मीनाक्षी वर्मा उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार शर्मा सचिव और डॉ अपूर्वा त्रिवेदी कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं प्रो डॉ हरीश पुरोहित, डॉ गिरीश लखेरा, सौम्या बेनीवाल और निशांत कुमार प्रबंधन समिति के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पदों पर अनूप कुमार, निधि जोशी और डॉ पुष्पा कटारिया का चयन किया गया है। नई कार्यकारिणी जुलाई 2026 से आगामी दो वर्षों तक कार्यभार संभालेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.