भभुआ, फरवरी 24 -- एक ओर नाला निर्माण, दूसरी ओर दुकानदारों की गिट्टियों ने बढ़ाई परेशानी राहगीरों व वाहन चालकों को रोजाना झेलनी पड़ रही आवागमन में दिक्कत (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के व्यस्ततम मार्गों में शुमार राजेंद्र सरोवर से सोनहन बाईपास रोड इन दिनों दोहरी समस्या से जूझ रहा है। एक तरफ नाला निर्माण का कार्य चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे गिट्टियां सहित निर्माण सामग्री गिरा दिए जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। परिणामस्वरूप सुबह से लेकर शाम तक इस मार्ग पर बीच-बीच में जाम की स्थिति बनी रहती है। रमन सिंह, फैयाज आलम, सोनू गुप्ता, प्रीतम लाल, जयप्रकाश पटेल आदि स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला निर्माण कार्य के कारण पहले ही सड़क का एक हिस्सा संकरा हो गया है। ऐसे में दूसरी ओर दुकानों के सामने गिराई गई गिट्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.