धनबाद, मार्च 2 -- बांग्ला समाज की ओर से बेकारबांध स्थित राजेंद्र सरोवर पार्क में रविवार को दोल उत्सव का आयोजन किया गया। चंदन स्टूडियो की ओर से आयोजित कार्यक्रम बांग्ला की समृद्ध संस्कृति का गवाह बना। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बंगाली समुदाय की पारंपरिक दोल उत्सव संस्कृति को सांस्कृतिक स्वरूप में प्रस्तुत करना है। उत्सव में लगभग पांच सौ महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान महिलाएं और बच्चे पीले वस्त्र एवं पलाश पुष्पों के शृंगार में हर्बल गुलाल की होली खेलते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों, बच्चों और अभिभावकों के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन शिल्पी घोष और संचिता मजूमदार ने किया। समापन पर कुशन सेनगुप्ता के रवींद्र संगीत रांगिए द...