राजेंद्र सरोवर गेट पर टूटी जलापूर्ति पाइपलाइन, सड़क पर जलजमाव से राहगीर परेशान
खगडि़या, जुलाई 1 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि शहर के राजेंद्र सरोवर गेट के समीप मंगलवार शाम तक जलापूर्ति पाइपलाइन टूटने के कारण सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी रही। सड़क पर लगातार पानी बहने से राहगीरों, बाइक चालकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलजमाव के कारण फिसलन बढ़ गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइपलाइन टूटने की सूचना संबंधित विभाग को पहले ही दे दी गई थी, लेकिन देर शाम तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि लगातार पानी बहने से पेयजल की भी बर्बादी हो रही है और सड़क की स्थिति खराब होती जा रही है। यह भी पढ़ें- धर्मशाला लाइन मार्ग में टूटे हुए पाइपलाइन को जोड़ा स्थानीय नागरिकों ने विभाग से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराने और जलजमाव की समस्या का स्थायी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.