लखनऊ, जनवरी 23 -- लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता को व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार का सदस्य नामित किया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी ने उन्हें नामित किया। संगठन के प्रदेश युवा महामंत्री योगेंद्र सिंह, प्रदेश युवा महामंत्री, लखनऊ नगर के चेयरमैन सुमेर अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष धर्मपाल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनलेश मिश्रा, युवा अध्यक्ष संजय जायसवाल, प्रशांत वर्मा ने राजेंद्र गुप्ता को बधाई दी। कहा कि प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर सीधा संवाद स्थापित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.