वाराणसी, जून 20 -- वाराणसी। डॉ.राजेंद्र प्रसाद पांडेय स्मृति समारोह इस वर्ष 25 एवं 26 जून को होगा। नांदी सेवा न्यास की ओर से रथयात्रा स्थित कन्हैया लाल स्मृति भवन में होने वाले आयोजन में वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक बलराम के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उनका विशेष सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। संयोजक डॉ.शशिकला पांडेय के अनुसार दो दिवसीय आयोजन में 'राजेंद्र प्रसाद पांडेय : चिंतन और संवेदना' विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। समारोह में देशभर से चुने गए वरिष्ठ साहित्यकारों को सृजन शिखर सम्मान और युवाओं को सृजन पुरस्कार दिए जाएंगे। इनके नाम की घोषणा जल्द होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...