कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर। अखिल भारतीय भोजपुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गहमरी की अगुवाई में शनिवार को शास्त्री नगर कार्यालय पर देश पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी हुई। राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गहमरी ने बताया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्रता सेनानी और संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में उनका योगदान अतुलनीय है। राजेंद्र प्रसाद की सादगी पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत है। गहमरी ने बच्चों को कापी किताब, टी-शर्ट बांटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...