मुरादाबाद, मई 5 -- मुरादाबाद में संभल के अब तक जिलाधिकारी रहे राजेंद्र पैसिया ने कार्यभार संभाल लिया। मंगलावर को वह सीधे कोषागार कार्यालय पहुंचे और औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। स्टाफ के सात बैठक की। पैसिया ने कहा कि शासन की प्राथमिकता पर कार्य होगा। सरकारी योजनाओ का लाभ जन जन तक पहुंचाने ओर फरियादियों की त्वरित सुनवाई में कोहाती नहीं होगी। संभल में उनकी कार्यशैली से ज्यादातर लोग वाकिफ भी हैं। राजेन्द्र पेंसिया मुरादाबाद के नए डीएम बने हैं। अभी तक जिलाधिकारी की जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे अनुज सिंह को विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। नवागत डीएम राजेंद्र पेंसिया मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। वह 2015 बैच के आईएएस अफसर हैं। जून 2024 में वह संभल के डीएम बने थे। उसके बाद उन्हें अब मुरादाबाद जिले की जिम...