मुंगेर, सितम्बर 29 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेल के जीएम डिम्पी गर्ग ने सोमवार को राजेंद्र पुल के समानांतर नवनिर्मित रेल पुल से परिचालन शुरू करने को लेकर चल रहे प्री-एनआई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गढ़हरा एवं दिनकर ग्राम सिमरिया के बीच चल रहे कट एंड कनेक्शन कार्यों का जायजा लिया। साथ ही समपार संख्या 2 एनबी के समीप रिले हट एवं यार्ड रीमॉडलिंग स्थल का भी निरीक्षण किया। जीएम ने दानापुर व सोनपुर मंडल की टीमों तथा संबंधित एजेंसियों के साथ एनआई कार्यों की समीक्षा की, तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सोनपुर के डीआरएम अमित सरन, दानापुर के डीआरएम विनोद कुमार सहित मुख्यालय, मंडल और इरकॉन के अधिकारी मौजूद थे।यह यह भी पढ़ें- महाप्रबंधक ने नए रेल पुल पर चल रहे प्री-एनआई कार्यों का किया निरीक्षण जानकारी सीपीआरओ सरस्वती ...