राजेंद्र पाल गौतम बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी
कौशाम्बी, जून 27 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम के प्रति खुशी व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सरवर आलम के सिहोरी स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता तमजीद अहमद ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम के प्रभारी बनाए जाने से प्रदेश में सामाजिक न्याय की आवाज को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। वरिष्ठ नेता मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम हमेशा गरीबों, वंचितों और शोषित वर्ग की आवाज बुलंद करते रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस सामाजिक न्याय के मुद्दों को और मजबूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.