हापुड़, जून 27 -- बुलंदशहर रोड़ स्थित कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने की खुशी में लड्डू वितरित कर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और राहगीरों को भी लड्डू वितरण किए और प्रदेश संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम का प्रदेश प्रभारी बनाया जाना पूरे उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम ने हमेशा सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाया है। यह भी पढ़ें- राजेंद्र पाल गौतम को UP कांग्रेस का प्रभारी बनाने के पीछे क्या रणनीति, DBM फॉर्मूले पर Congress? उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन नई ऊर्ज...