नई दिल्ली, जून 27 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। महासचिव अविनाश पांडे से यूपी में प्रभारी की कमान वापस लेकर दलित चेहरे राजेंद्र पाल गौतम को यह जिम्मेदारी सौंपी है। अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस का यह बदलाव अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने यह फेरबदल एक खास रणनीति के चलते किया है, जिसके तहत वह अगला चुनाव लड़ सकती है। दरअसल, पार्टी अपने पुराने DBM फॉर्मूले पर वापसी करने के प्रयास में है। यह वही फॉर्मूला है, जिसपर चलते हुए कांग्रेस ने लंबे समय तक सत्ता चलाई। DBM का मतलब- दलित, ब्राह्मण और मुस्लिम वोटर्स हैं। पहले कांग्रेस ने इसी फॉर्मूले पर चलते हुए कई चुनाव जीते, लेकिन बाद में बदलाव और समय के साथ पार्टी हाशिए पर चली गई। यूपी ...