लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ के बाजारों में ही नहीं बल्कि छोटे-छोटे रास्ते और मोहल्ले में ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति से लोग रोज जूझ रहे हैं। बुधवार को भी लखनऊ के पश्चिमी क्षेत्र राजेंद्र नगर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ा तो दोपहर में वाहन रेंगते नजर आए। इस दौरान मोतीनगर तक जाम लगा रहा है। परीक्षा देने जा रही छात्र भी जाम में फंसे नजर आए। काफी दूर तक ट्रैफिक जाम देखने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। रास्ता खाली कराते समय वे खुद जाम में फंस गए। हलांकि कुछ ही देर में ट्रैफिक सामान्य हो गया। राजेंद्र नगर से मोतीनगर के बीच सिंगल लेन सड़क के दोनों छोर पर ट्रैफिक फंसा रहा। राजेंद्र नगर में अक्सर ट्रैफिक जाम होने से नाका, चारबाग तक इसका असर पड़ता है, जहां दूरदराज से आने वाले व्यापारी भी इस ट्रैफिक जाम में फंसकर घंटों परेशान हो रहे हैं। चारबाग क्षेत्र के ट...