बरेली, मार्च 27 -- मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहें। गुरुवार को तेज धूप से दिन का तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। वहीं रात में भी तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 27 मार्च को आसमान में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश का भी अनुमान है। दिन में अधिकतम तापमान 34.1 और रात में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और गर्मी का अहसास बढ़ गया। बीते चौबीस घंटे में दिन का तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 27 मार्च से मौसम में बदलाव हो सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। उसके अगले दिन धूप निकली और मौसम साफ रहेगा। लेकिन इसके बाद 29, 30 मार्च को एक बार फिर पश्चिमी विक्...