पटना, मार्च 19 -- चित्रगुप्त नगर पुलिस ने हथियार तस्करी में हाजीपुर निवासी रोहित कुमार उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल और स्पोट्र्स बाइक बरामद हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह कहां से पिस्टल लाया था और किसे देने जा रहा था। सदर डीएसपी-2 रंजन कुमार ने बताया कि चित्रगुप्त नगर पुलिस बुधवार को राजेंद्र नगर सब्जी मंडी के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने स्पोट्र्स बाइक से आ रहे संदिग्ध युवक को देखा। तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक पिस्टल मिली। पूछताछ में आरोपित रोहित कुमार उर्फ बिट्टू ने बताया कि पटना में वह चित्रगुप्त नगर क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करता है। वह किसी को हथियार आपूर्ति करने जा रहा था। हथियार बरामद होने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपित किसी हथिय...