राजेंद्र नगर में टूटी मुख्य पाइप लाइन, डेढ़ लाख की आबादी पानी को तरसे
बरेली, जून 25 -- राजेंद्र नगर और आवास विकास क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए बुधवार सुबह परेशानियों से भरी रही। इलाके में मुख्य जलापूर्ति लाइन चार अलग-अलग जगहों पर फट जाने के कारण सुबह के समय घरों में पानी नहीं पहुंच सका। पानी न आने की वजह से करीब 1.5 लाख की आबादी को भारी किल्लत का सामना करना पड़ा और दैनिक कार्यों के लिए लोग पानी को परेशान होना पड़ा। क्षेत्र के पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना ने बताया कि राजेंद्र नगर में कमल डेयरी के सामने, केसर स्वीट्स के सामने और पवन अग्रवाल के मकान के सामने समेत कुल चार स्थानों पर पाइप लाइन अचानक फट गई। इसके चलते सड़कों पर पानी बहने लगा और घरों की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। सुबह जब लोगों के घरों के नल सूखे मिले, तो पूरे इलाके में लोगों को परेशान होना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जलकल विभाग की टीम तुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.