गिरडीह, अप्रैल 19 -- गिरिडीह। बंद घर से साढ़े सात लाख रूपये के संपत्ति की चोरी हुई है। घटना राजेंद्र नगर की है। चोरी की घटना ज्ञान प्रकाश उर्फ मुन्ना सिंह के घर में घटी है। चोरी की शिकायत मिलने के बाद मुफस्सिल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। चोर अपने साथ सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गये हैं। बताया जाता है कि ज्ञान प्रकाश 13 अप्रैल 2026 को काम करने के लिए राजधनवार गये हुए थे। काम करके वे 15 अप्रैल को राजधनवार से वापस गिरिडीह अपने घर शाम लगभग साढ़े छह बजे पहुंचे। जब ज्ञान प्रकाश अपने घर के मेन गेट का ताला खोलकर अंदर घुसे तो देखा कि अंदर के सभी दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। घर के सभी आलमीरे खुले पड़े थे और सभी कीमती सामान अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई थी। अज्ञात चोरों ने 30 हजार रूपये नकद, सोने के ...