खगडि़या, अप्रैल 2 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चौथम अंचल के मालपा भूतौली मालपा शाखा के सक्रिय सदस्य दिवंगत राजेंद्र दास के निधन पर उनके आवास पर सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य कां प्रभाकर प्रसाद सिंह, शाखा मंत्री कां योगेंद्र सिंह, जिला परिषद के सदस्य कॉ योगेंद्र शर्मा, सहायक शाखा मंत्री फुलेश्वर पटेल, अनिल प्रसाद, अंचल परिषद सदस्य, मनोज शर्मा, मेदनी शर्मा, बानो दास, तपेश्वर भारती, दरोगी शर्मा आदि ने उन्हें जनप्रिय पार्टी नेता बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...