कोडरमा, मार्च 16 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र कुमार उर्फ राजेंद्र जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ आभार कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेंद्र जायसवाल ने कहा ,कि चुनाव परिणाम भले ही उनके विपरीत आया हो मगर वह अपने लोगों के लिए उनके हर संघर्ष में साथ खड़े होंगे । उन्होंने कहा कि झुमरी तिलैया के लोगों का अपार प्यार और समर्थन का नतीजा है कि वह 16 उम्मीदवारों में द्वितीय स्थान पर रहे । कहा कि चुनाव परिणाम चाहे जो हो मगर हताश को भी खुशी में बदलकर सबके साथ मिलकर बांटनी चाहिए, इससे समाज को भी एक अच्छा मार्गदर्शन मिलता है । इस अवसर पर शहर के कई बुद्धिजीवी, प्रबुद्ध लोग,समाजसेवी, युवा वर्ग आदि मौजूद थे |

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...