छपरा, मार्च 16 -- छपरा, एक संवाददाता। राजेंद्र कॉलेज में रेड रिबन क्लब और सेहत केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी-एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं व समाज के बीच एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋचा मिश्रा द्वारा किया गया। मौके पर डॉ. अनुपम कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एचआईवी-एड्स के कारणों, इसके फैलने के तरीकों और इससे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और जागरूकता के माध्यम से ही इस बीमारी से बचाव संभव है। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे समाज में जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.