कन्नौज, मई 12 -- जिले को लंबे इंतजार के बाद नया मुख्य विकास अधिकारी मिल गया है। शासन ने पीलीभीत में तैनात राजेंद्र कुमार को कन्नौज का नया सीडीओ नियुक्त किया है। मंगलवार को जारी आदेश में उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में सीडीओ का पद 8 अप्रैल से रिक्त चल रहा था, जब तत्कालीन सीडीओ रामकृपाल चौधरी को हटाकर लखनऊ संबद्ध कर दिया गया था पिछले करीब एक महीने से विकास कार्यों की जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी संभाल रहे थे।राजेंद्र कुमार की नियुक्ति से जिले के विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। शासन ने उन्हें जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। राजेंद्र कुमार की इस तैनाती से प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और अब जिले की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में नई गति मिलने की सं...