मिर्जापुर, जनवरी 3 -- जमालपुर। प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के लोढ़वां गांव निवासी राजेंद्र कुमार सिंह को कृषि निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खुशी जताई है। राजेंद्र कुमार सिंह पूर्व में सहायक कृषि निदेशक प्रसार के पद पर लखनऊ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इनके बेहतर कार्यों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रोन्नत करते हुए कृषि निदेशक बनाया है। कृषि निदेशक बनने पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालों में लोढ़वां गांव के पूर्व प्रधान चन्द्रभान सिंह, गुड्डू सिंह, ममता सिंह, शिव प्रकाश सिंह, रूपेश कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, प्रदीप सिंह, राजन सिंह, शशिप्रकाश सिंह, चंदन सिंह, आशीष सिंह आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.