धनबाद, मई 13 -- राजेंद्र कन्या मध्य विद्यालय कतरास में मंगलवार को पाठ्य सामग्री वितरण व सम्मान समारोह हुआ। इसमें स्थानीय पार्षद मधुमाला, एसएमसी अध्यक्ष जोशना कुमारी तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार मुरली मौजूद थे। इस दौरान कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के बीच स्कूल बैग तथा कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित की गईं। वर्ष 2025-26 में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाली छात्राएं अनुष्का कुमारी एवं सृष्टि मोदक को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 8 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 8 के आदित्य राज सिन्हा को ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र सिन्हा, मुकेश भट्ट आदि मौजूद थे।

हि...