धनबाद, जनवरी 17 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास बाजार स्थित राजेंद्र कन्या मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को सहायक आचार्यों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार पाल ने बाघमारा प्रखंड में नियुक्त 83 सहायक आचार्यों को प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री पाल ने कहा कि शिक्षक का व्यवहार और सोच विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। एक शिक्षक की सफलता उसके छात्रों की उपलब्धियों से आंकी जाती है। जब छात्र समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करते हैं, तब शिक्षक का प्रयास सार्थक होता है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कामू राय समेत जोय होरो, अभय कुमार, निताई रंजन, देवेंद्र शर्मा, विनय रंजन तिवारी, महेश्वर प्रसाद, मनजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.